धरती माँ

गांव की धरती  माँ 
मेरे गाँव की माँ
किसान अन्न फल
तेरे से प्राप्त करता
पूज्य हो तुम
न किसी स्वार्थ के 
करती हो
आप सबका कल्याण
गाँव को धरती माँ !
मेरे गाँव की माँ !!

किसान खेत जोत कर
अन्न उगाता
मेघ आकर के
वर्षा  करता 
वसन्त के समय 
पीले लाल पुष्प 
आपके आभूषण लगते
गाँव की धरती माँ !
मेरे गाँव की माँ!!

कच्ची पक्की छोटी सड़के
जिन पर खेलते छोटे बच्चें
चारो तरफ हरियाली रहती 
अनुपम सौन्दर्य लगता 
तुम्हारी कोख में 
विश्व किसान पलता
किस्मत से गरीब
ओर अमीर बनता
तुम भार सबका सहती हो
गाँव कि धरती माँ !
मेरे गाँव की माँ !!

गंगा यमुना सब नदियॉ
है आपकी देंन
करती है उदार सबका
गरीब अमीर तुम्हारे लिए 
है सब एक
गाँव की धरती माँ !
मेरे गाँव की माँ !!

किसान तुम पर 
धान उगाता
बेचकर उसको पैसा
किसान कमाता
उसके जीवन में 
खुशीयाँ लेकर आता 
किसान का बेटा 
आगे बढ़कर 
नाम तेरा रोशन करता
गाँव की धरती माँ
मेरे गाँव की माँ
   ...............
                       नरेश शर्मा
                           कवि
       मोबाइल नंबर :-9610511411
पता :- ग्राम सुहरी पोस्ट रानीपुरा तहसील हिंडौली जिला बूंदी
योग्यता :- BSC , MSC(Mathematics)
Student:- government collage bundi (msc-2020)



Comments

Popular posts from this blog

"तुम्हे पाना एक सपना"

स्वार्थी संसार के स्वार्थी लोग

।। जी करता है ।।